An ISIS terrorist arrested in Gurdwara attack case in Kabul

An ISIS terrorist arrested in Gurdwara attack case in Kabul

  • काबुल के गुरूद्वारे पर हमले के सरगने को गिरफ्तार किया गया
  • प्रमुख आतंकवादी के साथ साथ 19 सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया
  • इस हमले में एक भारतीय नागरिक सहित 27 लोगों की मौत हो गई थी।
काबुल, 06 अप्रैल (एजेंसी)। कुछ समय पूर्व हुए काबुल के एक गुरूद्वारे में हुए आतंकी हमले की कार्यवाही करते हुए अफगानिस्तान की खुफिया इकाई ने आईएसआई से जुड़े रहे पाकिस्तानी आईएसआईएस आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है । सूत्रों की माने तो काबुल में गुरुद्वारा पर हमले का सरगना यही इन्सान था।

प्रमुख आतंकवादी के साथ साथ 19 सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया

सूत्रों की माने तो आईएसआईएस की खुरासान शाखा के प्रमुख आतंकवादी अब्दुल्ला ओरकजई को शनिवार को कंधार प्रांत में राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) के जटिल अभियान में उसके 19 सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया। एनडीएस ने बयान जारी कर बताया कि पाकिस्तान के अशांत उत्तर- पश्चिमी ओरकजई एजेंसी का निवासी अब्दुल्ला का पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों के साथ ‘‘निकट संबंध’’ था। उसका हक्कानी नेटवर्क और लश्कर ए तैयबा जैसे समूहों से संबंध था।

इस हमले में एक भारतीय नागरिक सहित 27 लोगों की जान गयी थी

बयान के मुताबिक अबु सईद बाजावरी की हत्या के बाद फारूकी को अफगानिस्तान में आईएसआईएस का शैडो गवर्नर नियुक्त किया गया था। एनडीएस के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एएफपी से कहा कि फारूकी पिछले महीने काबुल में एक गुरुद्वारा पर हुए हमले का सरगना था। हमले में एक भारतीय नागरिक सहित 27 लोगों की जान चली गई थी।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल