Akshay Kumar gave Rs 3 crore to BMC

Akshay Kumar gave Rs 3 crore to BMC

  • अक्षय कुमार ने BMC को दिए 3 करोड़ रूपये
  • इससे पहले पीएम-केयर फंड में 25 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया था
  • सोशल मीडिया पर BMC और मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया
मुंबई, 12 अप्रैल (एजेंसी)। कोविड-19 महामारी के खिलाफ अक्षय कुछ दिनों पहले ही पीएम-केयर फंड में 25 करोड़ रुपये का डोनेशन दे चुके है, ऐसे में उन्होंने एक बार फिर अपनी दरियादिली का परिचय दिया है । अक्षय ने हाल ही में पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विप्मेंट यानी कि PPE, मास्क और रैपिड टेस्टिंग किट के निर्माण के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम यानी BMC को 3 करोड़ रुपये दान दिए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस और बीएमसी का शुक्रिया अदा किया है COVID19
There’s an army of people working day and night to keep us safe, our families safe. Lets together say to them because that’s the least we can do. @mybmc @MumbaiPolice
12K people are talking about this
उन्होंने लिखा कि हमारे परिवार और हमें सुरक्षित करने के लिए लोगों की एक सेना है, जो दिन रात मेहनत कर रही है। चलिए मिलकर उन्हें हैशटैगदिलसेशुक्रिया करते हैं, क्योंकि कम से कम इतना तो हम कर ही सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक अन्य पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमे उन्होंने लिखा है कि
Name : Akshay Kumar
City : Mumbai

Mere aur mere parivaar ki taraf se...
Police, Nagar Nigam ke workers, doctors, nurses, NGOs, volunteers, government officials, vendors, building ke guards ko 🙏🏻
View image on Twitter
22.1K people are talking about this
नाम- अक्षय कुमार

शहर-मुंबई
मेरे और मेरे परिवार की तरफ से पुलिस, नगर निगम के कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, एनजीओ, वॉलेंटियर्स, सरकारी अधिकारी, वेंडर्स, बिल्डिंग के गार्ड सभी को #DilSeThankYou
हाल ही में अक्षय की पत्नी, लेखिका-अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मेरे पति ने मुझे गर्व महसूस कराया है। जब मैंने उनसे पूछा कि क्या वह इस बात से सुनिश्चित हैं कि वह इतनी बड़ी रकम देने वाले हैं और हमें धनराशि निकालने की जरूरत थी तो उन्होंने कहा कि मेरे पास कुछ भी नहीं था जब मैंने शुरूआत की थी और अब मैं इस जगह पर हूं, ऐसे में मैं खुद को उनके लिए जिनके पास कुछ नहीं है, के खातिर कुछ करने से कैसे रोक सकता हूं’।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल