Ajay Devgan and Kangana Ranaut donated

COVID-19 : अजय देवगन और कंगना रानौत ने किया डोनेशन


  • अजय देवगन ने फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाईज की मदद के लिए किया डोनेशन
  • कंगना ने पीएम केयर्स फंड में 25 लाख का डोनेशन दिया
मुंबई, 03 अप्रैल (एजेंसी)। बॉलीवुड फिल्मों में जिम्मेदार पुलिस सिंघम बनने वाले स्टार अजय देवगन भी अब कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में मैदान में आ चुके है, वहीँ बॉलीवुड में क्वीन फिल्म से ख्याति पाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस जंग में अपना योगदान दिया है । कुछ दिनों पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए लोगों से डोनेशन की अपील थी जिसके बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ने आगे आकर डोनेशन किया हैं।
सूत्रों की माने तो अजय देवगन ने फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाईज (FWICE) की मदद के लिए आगे आये है । इस फेडरेशन से तक़रीबन पांच लाख लोग जुड़े हुए हैं, जिनमे से अधिकांश लोग रोज कमाते और अपना पेट भरते हैं। खबरों के अनुसार अजय ने मदद के लिए 51 लाख रुपए फेडरेशन को दिए हैं।
वहीँ कंगना ने रोज कमाने वाले वर्कर्स के लिए लिए आगे आते हुए उनके खाने का इंतजाम कर रही हैं। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। रंगोली ने  बताया कि कंगना ने भी पीएम केयर्स फंड में 25 लाख की मदद की है और दैनिक वेतन भोगियों के परिवारों लिए राशन डोनेट किया है। हम एकजुट होकर खड़े होने की जरूरत है और जो भी हम अच्‍छा कर सकते हैं, करें। हमारे परिवार की ओर से धन्‍यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल