After Huwan, new cases of corona have surfaced in Beijing city of China
COVID19 : हुवान के बाद अब चीन के बीजिंग शहर में कोरोना के नए मामले सामने आये
- बीजिंग में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आये
- विदेशों से आये 38 लोग कोरोना संक्रमित
- देश में मृतकों की संख्या 3331 के पार
- हांगकांग में मृतकों की संख्या 890 पहुंची
बीजिंग, 06 अप्रैल (एजेंसी)। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नये मामले सामने आए हैं जिनमें से 38 लोग विदेशों से संक्रमित होकर आने की जानकारी मिली हैं। चीन में कई मामले ऐसे भी सामने आये है जिनमे संक्रमित होने के बावजूद लक्षण नजर नहीं आये। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोविड-19 संक्रमणों का दूसरा दौर आने की चिंता जाहिर की जो रोकथाम के पुरजोर प्रयासों के बावजूद घर लौट रहे हैं। बीजिंग के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि चीन की राजधानी में संभवत: लंबे समय तक कोरोना वायरस महामारी हावी रहेगी। नगरपालिका प्रशासन के प्रवक्ता शु हेजियान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विनिमय का केंद्र, राजधानी शहर अब भी जोखिमों के अधीन है क्योंकि कोविड-19 वैश्विक महामारी का तेजी से फैलना जारी है।
#Coronavirus latest:
-Global cases near 1.3 million; deaths top 69,000: Johns Hopkins
-China has 78 new asymptomatic cases
-Trump and Pence say there are signs that outbreak in the U.S. is stabilizing
-U.K. PM Boris Johnson taken to a hospital for teststrib.al/uQ1FZ03
798 people are talking about this
विदेशों से आये 38 लोग कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि शहर के बचाव एवं नियंत्रण कार्य को जल्द रोकने की कोई संभावना नहीं है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने सोमवार को कहा कि देश भर से रविवार को कोविड-19 का एक घरेलू मामला और विदेशों से संक्रमण लेकर आए 38 मामले सामने आए। नया घरेलू मामला गुआंगदोंग प्रांत से सामने आया जो बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। इससे पहले शनिवार को स्थानीय स्तर पर फैले पांच नये मामले सामने आने के बाद ऐसे मामलों के फिर से सामने आने की चिंता बढ़ गई है। चीन ने कोविड-19 के चलते दो महीने के लॉकडाउन के बाद उत्पादन कार्यों को फिर तेजी से शुरू कर दिया है।


Comments
Post a Comment