After all, why Nora Fatehi is considering herself as the Memes Queen
आज कल कनाडा से भारत अभिनय में नाम कमाने आयी नोरा फतेही (Nora Fatehi) खुद को मीम्स क्वीन मानने लगी है दरअसल उनका कहना है कि मीम्स से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। इतना ही नहीं वो कहती है कि यदि कोई उन पर मीम्स बनाता है तो वो उस मीम्स को स्टोरीज में भी पोस्ट करती है ।
नोरा अपनी बात पूरी करते हुए कहती है कि मीम्स का मुझ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है क्योंकि इनका स्वभाव ही मजेदार होता है और मैं इन्हें इसी हिसाब से लेती हूं। मेरे अंदर कॉमेडी की एक प्रवृत्ति है।
फिल्म रोर : टाइगर्स ऑफ सुंदरवंस और क्रेजी कुक्कड़ फैमिली जैसी फिल्मों में काम करने वाली नोरा को अभी तक अभिनय के क्षेत्र में पहचान नहीं मिल पाई। परन्तु बाहुबली : द बिगिनिंग के गाने मनोहरी ने मानो उनके करियर को एक नयी दिशा दे दी हो जिसे सँभालने का काम बिग बॉस ने किया। इसके बाद तो लोग नोरा को पहचानने लगे।
Comments
Post a Comment