647 people infected among those who took part in the religious program of Tablighi Jamaat
CORONAVIRUS : तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने वालों में से 647 लोग संक्रमित
तबलीगी जमात में आये लोगों में से 647 लोग संक्रमित पाए गये
ये सभी मामले देश के 14 राज्यों में पाए गये
सोशल डिस्टेंसिंग ने नए मामलों की गति में लगाया ब्रेक
मोबाइल एप्प आरोग्य सेतु का किया गया शुभारम्भ
नई दिल्ली, 04 अप्रैल (एजेंसी)। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि दिल्ली स्थिति निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने लोगों में से 647 लोग कोरोना संक्रमित पाए गये है, ये सभी लोग देश के भिन्न भिन्न 14 राज्यों में संक्रमित पाए गये है। सूत्रों के अनुसार ये लोग असम, अंडमान निकोबार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से मिले हैं। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन के दौरान बतायी ।
#COVID2019India UPDATE:Total confirmed cases - 2301
Deaths reported - 56
Patients recovered - 157
647 confirmed positive cases linked to #TablighiJamaat in 48 hrs#IndiaFightsCorona@MoHFW_INDIA @COVIDNewsByMIB
272 people are talking about this
देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 2301 मामले सामने आये
जैसा कि ज्ञात है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में तबलीगी जमात द्वारा दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में आयोजित एक धार्मिक आयोजन में देश के कई राज्यों और विभिन्न देशों के लोगों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना के संक्रमण के अब तक 2301 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पिछले 24 घंटों में सामने आये 336 संक्रमित मरीज भी शामिल हैं। अग्रवान ने बताया कि देश में कोरोना से संक्रमित 56 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। इनमें से 12 की मौत पिछले 24 घंटों में हुयी। 156 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अब तक अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अग्रवाल ने कोरोना के संक्रमण की श्रंखला को तोड़ने के लिये लागू देशव्यापी बंद (लोकडाउन) को कारगर उपाय बताते हुये कहा कि संक्रमण के मामलों में जो बढ़ोतरी पिछले कुछ दिनों में हुयी है, उसका मुख्य कारण एक खास घटना रही। Tablighi Jamaat
सोशल डिस्टेंसिंग ने नए मामलों की गति में लगाया ब्रेक
अग्रवाल ने कहा कि अगर इस घटना को छोड़ दें तो लॉकडाउन और इस दौरान सामाजिक मेलजोल से दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) के उपायों के कारण नये मामलों की गति मे इजाफा नहीं हो रहा था। इसके मद्देनजर अग्रवाल ने देशवासियों से अपील की, ‘‘हम सभी को यह समझना होगा कि हम एक संक्रामक बीमारी से जूझ रहे हैं, ऐसे में इससे निपटने के उपायों का पालन में करने में मामूली सी चूक हमारे सारे प्रयासों को व्यर्थ साबित कर देती है।’’ इस दौरान गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने विदेशों से आये लोगों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के बारे में बताया कि इनके पासपोर्ट ब्लैकलिस्ट किये जा रहे हैं।
मोबाइल एप्प आरोग्य सेतु का किया गया शुभारम्भ
उन्होंने बताया कि जिनके पासपोर्ट ब्लैकलिस्ट किये जा चुके हैं उनमें 960 लोग अभी भारत में ही मौजूद हैं जबकि 360 स्वदेश वापस जा चुके हैं। संवाददाता सम्मेलन में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ अधिकारी मनोज मुहेकर ने बताया कि देश में कोरोना के परीक्षण के लिये संचालित प्रयोगशालाओं की संख्या 182 हो गयी है। इनमें से 130 सरकारी प्रयोगशालायें हैं।
उन्होंने अब तक लगभग 66 हजार सेंपल परीक्षण होने की जानकारी देते हुये बताया कि पिछले 24 घंटों में लगभग आठ हजार परीक्षण हुये। अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने देश के नागरिकों को कोरोना के संक्रमण के खतरे का आंकलन करने की सुविधा से लैस करते हुये मोबाइल एप आरोग्य सेतु शुरु किया है। उन्होंने बताया कि देश में अब तक 30 लाख से अधिक लोग इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को सहायता सामग्री का वितरण प्रभावी तौर पर सुनिश्चित करने के लिये कहा है।
जरुरतमंद लोगों को लाभ पहुचाया जा सके
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूरों और निर्धन तबकों की आजीविका पर पड़े प्रभाव से राहत देने के लिये इस योजना के तहत शुक्रवार से सहायता उपलब्ध कराना शुरु कर दिया गया है। मंत्रालय ने सभी राज्यों से सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाये रखने के उपायों का पालन ध्यान में रखते हुये जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिये कहा है।

#StayHome #StaySafe
Total confirmed cases - 2301
Comments
Post a Comment