21 dead in Iran floods, 1 missing

ईरान में बाढ़ से 21 लोगों की मौत, 1 गुमशुदा

  • भारी बारिश के बाद आयी बाढ़ से ईरान में 21 लोगों की मौत
  • बाढ़ में 22 लोग घायल भी हुए
  • एक व्यक्ति अभी तक गुमशुदा
तेहरान, 02अप्रैल (एजेंसी)। भारी बारिश के बाद आयी बाढ़ से ईरान में 21 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक व्यक्ति अभी तक गुमशुदा है। देश की आपात सेवाओं के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। मोज्तबा खालिदी के अनुसार बाढ़ में 22 लोग घायल भी हुए हैं। Coronavirus
खालिदी ने आगे बताया कि 11 लोगों की मौत फार्स प्रांत में हुई है जबकि होर्मोजान और कौम में तीन-तीन, सिस्तान और बलूचिस्तान में दो-दो और बुशहर और खुजेस्तान में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। खालिदी ने बताया कि एक व्यक्ति अभी लापता है।
बाढ़ से पिछले सप्ताह 12 लोगों की मौत हुई थी और खालिदी ने भारी बारिश होने की चेतावनी भी दी थी। फिलहाल ईरान कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। देश में 3,036 लोगों के मरने और 47,593 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips