1.68 crore people lost their jobs in America

Corona effect : अमेरिका में 1.68 करोड़ लोगों ने अपनी नौकरी से हाथ धोया


न्यूयार्क, 11 अप्रैल (एजेंसी)। कोरोना वायरस महामारी ने बड़े से बड़े विकसित देश की हालत खस्ता कर दी है । अमेरिका, इटली और फ़्रांस जैसे देशों में अब तक हजारों की संख्या में जान जा चुकी है ऐसे में खबर आ रही है कि अमेरिका में पिछले तीन हफ्तों में करीबन 1.68 करोड़ अमेरिकी नागरिक अपनी नौकरी से हाथ धो चुके है, जिसका सीधा सम्बन्ध गिरती हुयी अर्थव्यवस्था से है। तो दूसरी तरफ दुनिया भर के धार्मिक नेताओं ने गुड फ्राइडे और ईस्टर जैसे पवित्र त्यौहारों को घर पर रहकर मनाने की अपील की है । माना जा रहा है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहला इतना गंभीर और मुश्किल समय देश के ऊपर आया है । आने वाले रविवार को इस्टर का त्यौहार है जो कि यूरोप में बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है, हालाँकि विभिन्न देशों की सरकारों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध किया है ।

न्यूयार्क में मरने वालों की संख्या लगातार तीसरे दिन 800 के आसपास

ब्रिटेन और न्यूयार्क में मरने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि और जापान में संक्रमण के नये मामले बढ़ने तथा भारत के घने बसे शहरों में तेजी से संक्रमण बढ़ने से यह स्पष्ट हो गया है कि लड़ाई अभी खत्म होने से दूर है। न्यूयार्क में लगातार तीसरे दिन मृतकों की संख्या 800 के करीब रही। राज्य में अब तक 7,000 लोगों की मौत हुई है, जो अमेरिका में हुई 16,000 मौतों की करीब आधी संख्या है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल