14 congregants from West Bengal found in the mosque of Jahangirpuri D block in North-West Delhi

Coronavirus : नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली की जहांगीरपुरी डी ब्लॉक की मस्जिद में मिले पश्चिम बंगाल से आए 14 जमाती


  • सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर पूरी तरह एहतियात बरते जा रहे हैं

  • ये सभी 14 जमाती पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और अलग-अलग मस्जिदों में जाकर धर्म का प्रचार कर रहे थे

  • हजरत निजामुद्दीन वाली घटना के बाद से लोगों में डर का माहौल

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एजेंसी)। सूत्रों के अनुसार हजरत निजामुद्दीन की घटना के बाद अब दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से उन जमाती की खोज शुरू कर दी गयी है जो लॉकडाउन के चलते कहीं न कहीं रुके हुए थे । जिसके बाद नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली की जहांगीरपुरी डी ब्लॉक की मस्जिद से 14 जमातियों को प्रशासन अपने साथ लेकर जा चूका है।
जहांगीरपुरी की मस्जिद में भी जब 14 लोगों के रुके होने की जानकारी आस-पास के लोगों को मिली तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उनसे पूछताछ की। मस्जिद की कमेटी मेंबर्स ने बताया कि ये सभी 14 जमाती पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और अलग-अलग मस्जिदों में जाकर धर्म का प्रचार कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान कर दिया जिसकी वजह से इन्हें यहीं रुकना पड़ा। Jahangirpuri

मस्जिद कमेटी का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर पूरी तरह एहतियात बरते जा रहे हैं। किसी को भी खांसी-बुखार नहीं है। फिलहाल प्रशासन ने इनके रहने का इंतजाम कर रहा है लेकिन हजरत निजामुद्दीन वाली घटना के बाद से लोगों में डर का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips