103-year-old Italian woman wins battle on her own

103-year-old Italian woman wins battle on her own

  • 103 वर्षीय अदा जानुसो ने कोरोना वायरस को मात दे सबको चौका दिया

  • 100 साल उम्र वाले लोगों को सुपर ओल्ड की श्रेणी में रखा जाता है

  • खाना खाने के बजाय तरल प्रदार्थों का किया सेवन

रोम, 10 अप्रैल (एजेंसी)। जहाँ अच्छे अच्छे कोरोना के सामने घुटने टेक रहे है वही 103 वर्षीय अदा जानुसो ने कोरोना वायरस को मात दे दी है । अदा जानुसो ने इस मामले में कहा कि साहस और विश्वास के साथ इस जंग को जीता जा सकता हैं। सूत्रों की माने तो यूरोप में इटली और फ्रांस में सबसे ज्यादा उम्रदराज लोगों की सबसे ज्यादा मौतें हुयी है । यहाँ कम से कम 100 साल उम्र वाले लोगों को सुपर ओल्ड की श्रेणी में रखा जाता है ।

खाना खाने के बजाय तरल प्रदार्थों का किया सेवन

इटली में दुनियाभर में कोविड-19 से मौत के सर्वाधिक मामले सामने आये हैं, ऐसे में अधिक उम्र में कोरोना वायरस को मात देने वालों को प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। जानुसो भी उनमें से एक हैं। उन्होंने लेसोना शहर में वृद्धजनों के ग्रेजिया रेजीडेंस से वीडियो कॉल में एपी से कहा कि मैं ठीक हूं। मैं टीवी देखती हूं, अखबार पढ़ती हूं।
अपनी बीमारी के बारे में पूछे जाने पर जानुसो ने कहा कि मुझे कुछ बुखार था। उनके डॉक्टर ने बताया कि वह एक हफ्ते तक बिस्तर पर रहीं। डॉक्टर फर्नो मार्चेसी ने कहा कि हमने उन्हें तरल पदार्थ दिये क्योंकि वह खाना नहीं खा रही थीं। उन्होंने बताया कि एक दिन उन्होंने आंखें खोलीं और फिर धीरे धीरे उनकी दिनचर्या सामान्य होती गई। वह पहले की तरह काम करने लगीं। जब जानुसो से पूछा गया कि उन्हें इस समस्या से उबरने में कैसे मदद मिली तो उनका जवाब था कि साहस और शक्ति से एवं विश्वास से।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल