Yes Bank ग्राहकों को मिली राहत: निकाल सकेंगे अपने एकाउंट से पैसा, तीन दिन में हट सकती है पाबंदी

Yes Bank ग्राहकों को मिली राहत: निकाल सकेंगे अपने एकाउंट से पैसा, तीन दिन में हट सकती है पाबंदी

  • तीन दिनों में यस बैंक से पैसे निकालने की रोक हट सकती है
  • बैंक के लिए नए निदेशक मंडल का गठन किया गया
  • पुनगर्ठित बैंक एस बैँक की पुरानी सभी देनदारियों को पूरा करेगा
नई दिल्ली, 14 मार्च (एजेंसी)। सरकार ने निजी क्षेत्र के चौथे बड़े बैंक एस बैंक लिमिटेड के पुनर्गठन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जिससे उसके ग्राहकों को गुरूवार से निकासी की छूट मिल सकती है। कल देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार बैंककारी विनियमन अधिनियम 1949 के तहत यह अधिसूचना जारी की गयी है और बैंक के लिये नये निदेशक मंडल का गठन किया गया है।
भारतीय स्टेट बैँक के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी एवं उप प्रबंधन निदेशक प्रशांत कुमार को पुनर्गठित एस बैंक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक बनाया गया है। पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व गैरकार्यकारी अध्यक्ष सुनील मेहता को बैंक का गैरकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री महेश कृष्ण मूर्ति एवं अतुल भेरा कार्यकारी निदेशक बनाये गये है।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips