Weather change delhi rain accompanied with hailstorm lashes parts of the national capital

  • दिल्ली में बारिश के चलते जगह जगह पानी भरा
  • दक्षिणी दिल्ली में बारिश के साथ ओले भी गिरे
  • मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम में होगा बदलाव
नई दिल्ली, 14 मार्च (एजेंसी)। दिल्ली-एनसीआर के आसमान में छाए बादल आखिरकार दोपहर बाद बरस पड़े। इस बीच कई इलाकों में बारिश के चलते घना अंधेरा छा गया है। वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ ओले पड़ने की भी खबर है। बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कों पर पानी भरने से जाम लगना शुरू हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली इलाके में झमाझम बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं, इससे लोगों का सड़क पर पैदल चलना तक दूभर हो रहा है। Weather
इससे पहले शुक्रवार शाम को और फिर रात को हुई बारिश से सड़कों पर पहले से ही पानी भरा हुई था और फिर शनिवार को दोपहर हुई बारिश के चलते जाम लगने लगा है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को एक बार फिर मौसम बदल गया। देर शाम के बाद रात को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, रविवार से मौसम में तेजी से बदलाव होगा और गर्मी में इजाफा हो सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में यह बदलाव आ रहा है। इससे पहले शुक्रवार को अन्य दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम बताया रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मौसम बदलने लगेगा। अनुमान है कि 18-19 मार्च तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं दिन में धूप खिलने से गर्म हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 17 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव आएगा और मार्च के आखिर तक अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा जबकि अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक यह 35 डिग्री पार हो जाएगा। अप्रैल में ही यह 40 डिग्री सेल्सियस तक भी छू सकता है।
स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि आमतौर पर सर्दी, खांसी, जुकाम इत्यादि फ्लू तापमान बढ़ने के साथ खत्म हो जाते हैं। लेकिन कोरोना को लेकर अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। अलबत्ता, दो सप्ताह की देरी के कारण अबकी बार गर्मी कुछ दिन आगे बढ़ गई है। उम्मीद है कि अप्रैल में गर्मी और तापमान दोनों ही अपने रंग में आ जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस साल गर्मी के मौसम में तापमान में 1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा। मई महीने के अंत तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल