ssc-announces-postponement-of-major-recruitment-examinations
कोरोना वायरस : एसएससी ने प्रमुख भर्ती परीक्षाएं स्थगित करने की घोषणा की
- संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा (टियर-1), 2019 की जारी भर्ती परीक्षाएं स्थगित
- 30 मार्च से शुरू होने वाली जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट) परीक्षा पेपर- I 2019 को भी स्थगित कर दिया
नई दिल्ली, 19 मार्च (एजेंसी)। कर्मचारी चयन आयोग यानी कि SSC ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अपनी प्रमुख भर्ती परीक्षाएं बृहस्पतिवार को रद्द कर दीं। जिसके बादआयोग ने कहा है कि कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात के मद्देजनर जनहित में ऐहतियाती कदम उठाते हुए संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा (टियर-1), 2019 की जारी भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी हैं। CoronaVirus
इतना ही नहीं 30 मार्च से शुरू होने वाली जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट) परीक्षा पेपर- I 2019 को भी स्थगित कर दिया गया है। अब इन परीक्षाओं का नया कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।
Comments
Post a Comment