Petrol diesel prices drop relief for second consecutive day

पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी गिरावट, दिल्ली में पेट्रोल के दाम 71 रु के नीचे

  • कच्चे तेल की कीमतों में तीस फीसदी तक गिरावट
  • दिल्ली में  पेट्रोल 70.29 और डीजल 63.01 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है
  • तेल कंपनियां कच्चे तेल के दामों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं

नई दिल्ली, (एजेंसी)। हाल ही में कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट देखी गयी है जिसका सीधा असर पेट्रोल और डीजल के दामों पर भी पड़ा है । जब भारत के सभी राज्य इससे प्रभावित हुए तो भला देश की राजधानी कैसे प्रभावित नहीं होती । आपको बता दें कि  दिल्ली में डीजल के दाम में 2.33 रूपये की जबकि पेट्रोल की कीमत में 2.69 रुपये की कमी हुई है, जिसके बाद दिल्ली में  पेट्रोल 70.29 और डीजल 63.01 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है । पिछले आठ महीने में ऐसा पहली बार हुआ है जब पेट्रोल 71 रुपये के नीचे आया । ज्ञात हो कि भारतीय तेल विपणन कंपनियां कच्चे तेल के दामों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं ।

चूँकि सऊदी अरब और रूस के बीच कच्चे तेल के उत्पादन को लेकर काफी समय से मतभेद चल रहा है क्योंकि सऊदी अरब का कहना है कि वह न सिर्फ तेल का उत्पादन बढ़ाएगा बल्कि कुछ ख़ास बाज़ारों में अपना तेल 20 फीसदी के डिस्काउंट पर भी भेजेगा । दूसरी तरफ रूस के भी ऐसा ही कुछ करने के आसार नज़र आ रहे है ।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार जहाँ कोरोना वायरस के चलते पहले से ही सहमा हुआ है, वहीँ हफ्ते की शुरुवात में ही कच्चे तेल की कीमतें 30 फीसदी तक गिर गईं  । वर्ष 1991 के खाड़ी युद्ध के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में यह सबसे बड़ी गिरावट थी जिसमे अब में उछाल दर्ज किया जा रहा है | इतना ही नहीं कच्चे तेल की कीमत में एक डॉलर की कमी से भारत का आयात बिल करीब 2,936 करोड़ रुपये कम होता है ।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल