new-version-of-maruti-dzire-comes-out-starting-at-rs-5-89-lakh

  • डिजायर के मैनुअल संस्करण की कीमत 5.89 लाख रुपये से 8.28 लाख रुपये
  • स्वचालित गियर वाले संस्करण की कीमत 7.31 लाख रुपये से 8.8 लाख रुपये

मारुति डिजायर का नया संस्करण आया सामने, 5.89 लाख रुपये से शुरूवात

नई दिल्ली, 20 मार्च (एजेंसी)। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर का नया संस्करण  शुक्रवार को पेश कर दिया है, जिसकी कीमत 5.89 लाख रुपये से 8.8 लाख रुपये के बीच बताई गई है। कंपनी के अनुसार डिजायर के मैनुअल संस्करण की कीमत 5.89 लाख रुपये से 8.28 लाख रुपये है वहीँ स्वचालित गियर वाले संस्करण की कीमत 7.31 लाख रुपये से 8.8 लाख रुपये तक है।
कंपनी के कार्यकारी निदेशक शंशाक श्रीवास्तव ने कहा कि इस श्रेणी में 55 प्रतिशत से अधिक की बाजार हिस्सेदारी के साथ डिजायर के पास 20 लाख से अधिक ग्राहकों का भरोसा है। इसी को ध्यान में रखते हुए नई डिजायर 2020 में नई पीढ़ी के के-सीरीज इंजन है। साथ ही इसकी बाहरी और आंतरिक सज्जा को प्रीमियम बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि इसमें देर तक खड़े रहने की स्थिति में गाड़ी के बंद और चालू होने की प्रणाली लगायी गयी है। इसमें बीएस-6 मानकों के अनुरूप पेट्रोल इंजन लगाया गया है। कंपनी का दावा है कि मैनुअल श्रेणी में यह कार एक लीटर पेट्रोल में 23 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है जबकि स्वचालित गियर श्रेणी में 24.12 किलोमीटर तक जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल