Meera Chopra bought home in Mumbai after two years
- दो सालों से मुंबई में अपने लिए घर तलाश रही अभिनेत्री मीरा चोपड़ा को आखिरकार घर मिल ही गया
- वह अपने कमरे में एक बड़ा लाल रंग का बिस्तर चाहती हैं
- मीरा ने लोखंडवाला में अपने लिए 3बीएचके का घर खरीदा है
मुंबई, 14 मार्च (एजेंसी)। दो सालों से मुंबई में अपने लिए घर तलाश रही अभिनेत्री मीरा चोपड़ा को आखिरकार घर मिल ही गया। मीरा ने लोखंडवाला में अपने लिए 3बीएचके का घर खरीदा है। मीरा ने बताया कि शून्य पर रहते हुए भी मुंबई के अच्छे इलाके में, शानदार इमारत और अच्छी जगह पर घर मिलना मेरे लिए काफी मायने रखता है। घर तलाशने के दौरान मैंने महसूस किया कि इन तीनों का एक साथ मिलना बहुत मुश्किल है। इस शहर में बड़ी जगह एक बड़ा मुद्दा है, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं इसे खोजने में कामयाब रही।
वह जल्द ही अपना नया घर शिफ्ट करने वाली हैं। वह अपने कमरे में एक बड़ा लाल रंग का बिस्तर चाहती हैं। इसके साथ ही उन्हें अपने घर में बालकनी भी चाहिए। अभिनेत्री ने हाल ही में घर खरीदा है और वह जल्द ही इसके इंटीरियर पर काम करना शुरू करने वाली हैं।
Comments
Post a Comment