kanika-kapoors-party-this-virus-reached-the-parliament-house
कोरोना पॉजिटिव कनिका की पार्टी में यूपी के स्वास्थ्य मंत्री भी थे मौजूद, आइसोलेशन की करी तैयारी
- इस पार्टी में शामिल योगी सरकार के स्वाथ्य मंत्री जय प्रताप सिंह इस खबर के बाद अलर्ट होते हुए कोरोना की जांच करवाने पहुँच गए
- उन्होंने खुद को आइसोलेट करने का फैसला लिया है
लखनऊ, 20 मार्च (एजेंसी)। बालीवुड सिंगर कनिका कपूर में कोरोना वायरस की पुष्टि हो जाने के बाद कई लोगों की रातों की नींदें उड़ गयी है जिनमे एक नाम राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का भी है । हालाँकि कनिका कपूर के बारे में पता चलते ही वसुंधरा जी ने खुद को क्वांटराइन कर लिया है । वहीँ इस पार्टी में शामिल योगी सरकार के स्वाथ्य मंत्री जय प्रताप सिंह इस खबर के बाद अलर्ट होते हुए कोरोना की जांच करवाने पहुँच गए । चूँकि अभी रिपोर्ट के आने में समय लगेगा अत: उन्होंने खुद को आइसोलेट करने का फैसला लिया है ।
जानकारी के लिए बता दें लखनऊ में आयोजित एक पार्टी में कनिका के अलावा 500 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिनमे कई बड़े अफसर और नेता भी शामिल थे। इस वक़्त पुलिस अब सभी लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है ताकि सबकी जांच कराई जा सके । कनिका कुछ ही दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं और लखनऊ के ताज होटल में ठहरीं थी इसके बाद वह शालीमार ग्रैँड अपाटमेंट में आयोजित एक पार्टी में शामिल हुई थीं। लंदन से लौटने की बात उन्होंने किसी को नहीं बताई और सीधे होटल में चली गईं। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए थे।
Comments
Post a Comment