India vs South Africa 1st ODI: पहला वनडे बारिश की भेंट चढ़ा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच गुरुवार को यहां बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। यह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के दर्शनीय स्टेडियम में पिछले छह महीने के अंदर दूसरा मैच है जिसे खराब मौसम के कारण रद्द करना पड़ा। संयोग से पिछले साल सितंबर का मैच भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ही खेला जाना था।

तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच पर शुरू से ही संकट के बादल मंडरा रहे थे क्योंकि मौसम विभाग ने उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गुरुवार को शुक्रवार को इस क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की थी।


 

प्रशंसकों और आयोजकों ने इंद्रदेव को मनाने के लिये यहां इंद्रुनाग मंदिर में पूजा अर्चना भी की। बुधवार को दोनों टीमों के अभ्यास सत्र के बाद भारी बारिश शुरू हो गयी थी और आयोजकों को पूरा मैदान ढकना पड़ा था। यही पर्याप्त नहीं था और मैच से पहले पूरी रात में बारिश होती रही। दिन में अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाये रहे और मैच शुरू होने के समय से ठीक पहले बारिश शुरू हो गयी। इसके बाद रुक रुककर बारिश होती रही जिसके कारण टास समय पर नहीं हो पाया। बारिश भारी नहीं थी लेकिन पानी जमा होने के लिये पर्याप्त थी। इसके लिये आयोजकों ने तीन सुपर सोपर्स का उपयोग भी किया।

इसके बाद मैदानकर्मी मैदान को खेलने योग्य बनाने में नाकाम रहे और अंपायरों ने मैच रद्द घोषित कर दिया। बीस ओवरों के मैच के लिये अंतिम समय सीमा छह बजकर 30 मिनट थी लेकिन मैदानी अंपायरों ने अंतिम निरीक्षण करने के बाद इससे पहले ही मैच समाप्त घोषित कर दिया। कोरोना वायरस और खराब मौसम का असर टिकटों की बिक्री पर भी पड़ा था। दूसरा एकदिवसीय मैच 15 मार्च को लखनऊ में ओर तीसरा मैच 18 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips