heena khan told people the right way to wear masks
कोरोना वायरस : हीना खान ने लोगों को बताया मास्क पहनने का सही तरीका
- बेसिक क्लिनिकल मास्क बड़े-बड़े कणों को रोकने में कारगर हो सकते हैं परन्तु छोटे छोटे कणों को फिल्टर या ब्लॉक नहीं कर सकते
- रेस्पिरेटर कितना भी अच्छा क्यों न हो, यह पूरी तरह से जोखिम को खत्म नहीं करेगा
- वो सिर्फ एन95 रेस्पिरेटर मास्क खरीदने की सलाह देंगी जो कि नाक, चिन और मुंह को अच्छी तरह से कवर करता है
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते व भारत में इसके आगाज के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री हिना खान ने अपने फैन्स को घर में ही रहने सलाह देते हुए लोगों को बेसिक क्लिनिकल मास्क पहनने का सही तरीका समझाया । Heena Khan
हिना ने लिखा है कि वे इसमें एक्सपर्ट नहीं हैंचूँकि उन्होंने कुछ प्रोफेशनल्स के वीडियो देखे हैं और उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने खुद डेमो देते हुए यह वीडियो बनाया है, जिसकी मदद से लोगों को बेसिक क्लिनिकल मास्क लगाने का सही तरीका पता चल सके। हिना लिखा कि बेसिक क्लिनिकल मास्क वायरस से पूरी सुरक्षा देने में कामयाब नहीं है ।
जी हां, हिना ने लिखा की बेसिक क्लिनिकल मास्क बड़े-बड़े कणों को रोकने में कारगर हो सकते हैं परन्तु छोटे छोटे कणों को फिल्टर या ब्लॉक नहीं कर सकते, जो सर्दी या छींकने से फैलते हैं। इसके बावजूद देश के ज्यादातर लोग बेसिक सर्जिकल मास्क का ही प्रयोग कर रहे हैं। मास्क की कमी और जागरूकता के अभाव के चलते लोग इस तरह के पतली लेयर वाले मास्क खरीदने के लिए मजबूर हैं।अत: उन्होंने सोचा कि कम से कम वो इसे सही तरीके से लगाने में मदद तो कर सके ।
हिना ने अपनी बात को जारी रखते हुए लिखा कि वो सिर्फ एन95 रेस्पिरेटर मास्क खरीदने की सलाह देंगी जो कि नाक, चिन और मुंह को अच्छी तरह से कवर करता है और बेसिक क्लिनिकल मास्क की तुलना में ज्यादा प्रभावी है।
हिना का मानना है कि रेस्पिरेटर कितना भी अच्छा क्यों न हो, यह पूरी तरह से जोखिम को खत्म नहीं करेगा। क्योंकि यह वायरस ब्रोन्कियल ट्यूब के जरिए आगे बढ़ता है और हमारे फेफड़ों को प्रभावित करता है। इसलिए हमें हाथ धोते रहना चाहिए और बाहर जाते समय मास्क पहनना चाहिए।
Comments
Post a Comment