europe-stalled-trump-warns-for-long-battle
कोरोना वायरस : यूरोप ठप्प, ट्रंप ने लंबी लड़ाई के लिए आगाह किया
- गैर-जरूरी यात्राओं और सामाजिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी
- स्पेन और रूस ने सोमवार को अपनी सीमाएं सील कर दीं
- जर्मनी ने तो सभी चर्च, मस्जिद और धार्मिक सभाओं को बंद करने के साथ ही गैर-जरूरी दुकानों तक को बंद करने के आदेश दे दिए हैं Donald Trump
वाशिंगटन, 19 मार्च (एजेंसी)। जहाँ कोरोना वायरस के चलते यूरोप ने अपनी सीमाएं सील कर दी है, वहीँ अब फ्रांस ने भी पूरी तरह आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है । डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आने वाले समय में लंबी लड़ाई के लिए तैयारी कर रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने नागरिकों को आदेश देते हुए कहा कि वह मंगलवार से लेकर अगले 15 दिनों तक घरों में ही रहें और इतना ही नहीं गैर-जरूरी यात्राओं और सामाजिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
मैक्रों ने कहा कि यूरोपीय संघ की बाहरी सीमाएं मंगलवार से लेकर अगले 30 दिनों के लिए बंद रहेंगी। अब तक 145 देशों में फैल चुके कोरोना वायरस से दुनियाभर में मौतों का आंकड़ा सात हजार पार कर गया है जबकि संक्रमितों की संख्या 175,530 से ज्यादा हो गई है।यूरोप में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के कारण फ्रांस ने भी इटली और स्पेन की तरह प्रतिबंध लागू कर दिए हैं, जो कि युद्ध के समय के अलावा शायद ही कभी देखे गए होंगे। दर्जनों देशों ने अपनी सीमाएं सील करने के साथ ही कर्फ्यू लगाने के अलावा अधिकतर सार्वजनिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं।
Comments
Post a Comment