Donald trump declares national emergency over corona virus us trump national emergency

Corona Virus: कोराना के खौफ में अमेरिकी सरकार, ट्रंप ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल


  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की भी की जाएगी जांच
  • अमेरिका में अब तक कोराना वायरस के कारण चालीस लोगों की मौत
  • ट्रम्प ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोनसोनारों के साथ की थी मुलाकात
  • कोराना वायरस से लड़ने के लिए मिले 50 बिलियन डॉलर

वाशिंगटन, 14 मार्च (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इस बात की संभावना अधिक है कि उनकी कोरोना वायरस के लिए जांच की जाएगी। हालांकि साथ ही उन्होंने कहा कि उनमें इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मैं नहीं कह सकता कि जांच नहीं होगी…अधिक संभावना है कि जांच होगी।’’ उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में एक संवाददाता सम्मेलन में उनसे लगातार यह पूछा गया कि वह जांच क्यों नहीं करा रहे जबकि गत सप्ताहांत उन्होंने ब्राजील के उस अधिकारी से मुलाकात की थी जो बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।
ट्रम्प ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो और उनके संचार प्रमुख फैबियो वाजगार्टन से फ्लोरिडा में मुलाकात की थी। वाजगार्टन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जबकि बोलसोनारो संक्रमित नहीं पाए गए। ट्रम्प ने कहा, ‘‘उस कारण से नहीं बल्कि मुझे लगता है कि मैं इसे वैसे भी करूंगा।’’ इससे दो दिन पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि राष्ट्रपति को कोरोना वायरस की जांच कराने की जरूरत नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘जांच जल्द ही की जाएगी। हम इस पर काम कर रहे हैं। हम जल्द ही समय तय कर लेंगे। अभी कोई लक्षण नहीं हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति से हमारी मुलाकात बहुत अच्छी रही। बोलसोनारो शानदार व्यक्ति हैं। वह ब्राजील के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं। वह जांच में संक्रमित नहीं पाए गए इसका मतलब है कि कुछ भी गलत नहीं है।’’ इस बीच ट्रम्प ने शुक्रवार को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की, इससे कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए संघीय कोष से सरकार को 50 अरब डॉलर की राशि मिलेगी।
इस जानलेवा विषाणु से अमेरिका में 41 लोगों की मौत हो चुकी है। यह अमेरिका के 50 राज्यों में से 46 में फैल चुका है और देशभर में करीब 2,000 मामले सामने आए हैं। व्हाइट हाउस के लॉन में ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘‘संघीय सरकार की पूर्ण शक्ति का उपयोग करने के लिए मैं आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करता हूं।’’ उन्होंने अमेरिका के सभी राज्यों से आपात ऑपरेशन केन्द्र बनाने को कहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हालात और बदतर हो सकते हैं। अगले आठ सप्ताह बहुत अहम हैं।’’
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जिन लोगों को जांच की जरूरत है उनकी सुरक्षित, तेजी और सुविधाजनक तरीके से जांच हो। उन्होंने यह पता लगाने के लिए एक वेबसाइट बनाने के वास्ते सर्ज इंजन गूगल का शुक्रिया अदा किया कि जांच की जरूरत है या नहीं। साथ ही गूगल ने नजदीक के केंद्र में जांच सुविधा उपलब्ध कराने में भी सहायता की। ट्रम्प ने कहा कि गूगल के 1,700 इंजीनियर अभी इस पर काम कर रहे हैं और उन्होंने शानदार प्रगति की है।

अमेरिका ने किया राहत पैकेज का समझौता

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी शुक्रवार को एलान किया कि डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों और ट्रंप प्रशासन के बीच कोरोना वायरस से प्रभावित अमेरिकी लोगों की मदद के लिए राहत पैकेज को लेकर समझौता हो गया है। पेलोसी ने कहा दोनों पक्षों के बीच कोरोना वायरस की जांच, आपातकालीन सवैतनिक रोग अवकाश और महामारी से संबंधित पारिवारिक अवकाश के साथ-साथ कई तरह की राहतें देने पर सहमति बनी है। पेलोसी ने व्हाइट हाउस के साथ कई दिनों तक चली चर्चा खत्म होने के बाद कहा, हमें आगे आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशासन के साथ एक समझौते पर पहुंचने पर गर्व है, और अब जल्द ही फैमिलीज फर्स्ट कोरोना वायरस रिस्पॉन्स एक्ट पारित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के पारित होने के बाद मेडिकेड संघीय स्वास्थ्य कार्यक्रमको संघीय सरकार की ओर से को धन मिलेगा और गरीब अमेरिकियों के लिए खाद्य लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। इसमें उन बच्चों को भी शामिल किया गया है जो विद्यालयों में मुफ्त भोजन पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा, हमने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उन लोगों की मुफ्त जांच पर सहमति जतायी है, जो जांच कराना चाहते हैं और जिनका बीमा नहीं है। हम तब तक कोरोना वायरस से प्रभावी रूप से नहीं निपट सकते जब तक हमारे देश में जांच के इच्छुक लोगों को मुफ्त जांच की सुविधा न मिले।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल