Corna Virus In Pakistan: पाकिस्ता न में कोरोना कहर जारी, सिंध, बलूचिस्तापन में बुलानी पड़ी सेना

Corna Virus In Pakistan: पाकिस्ता न में कोरोना कहर जारी, सिंध, बलूचिस्तापन में बुलानी पड़ी सेना

  • पाकिस्तान में कोरोना वायरस की संख्या 645 पहुंची
  • सिंध में सबसे ज्यादा मामले संख्या पहुंची 292
  • करीब 50 ट्रेनों का चक्का भी रोका जाएगा
कराची, 22 मार्च (एजेंसी)। कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे पाकिस्‍तान में इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्‍या 645 पहुंच गई है। पाकिस्‍तान का आबादी के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा सूबा सिंध कोरोना वायरस का गढ़ बनता जा रहा है। सिंध में सबसे ज्‍यादा 292 मामले सामने आए हैं। हालात इतने खराब हैं कि सिंध में व्‍यवस्‍था को संभालने के लिए सेना को बुलाना पड़ा है।
सिंध में खराब हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि जल्‍द ही पूरा लॉकडाउन किया जा सकता है। सिंध प्रांत की राजधानी कराची में कोरोना के संक्रमण के 105 से ज्‍यादा मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह तो बस शुरुआत है, अगर पाकिस्‍तान में इसी तरह से कोरोना का प्रसार होता रहा तो इस साल जून महीने तक दो करोड़ लोग पाकिस्‍तान में कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips