कोरोना के डर से ट्रंप ने आयरलैंड के पीएम को किया नमस्ते

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर की मुलाकात के दौरान ट्रम्प ने से हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते कहा
  • कोरोना के संक्रमण के डर से आज दुनियाभर में नमस्ते सबसे लोकप्रिय बन गया है
  • केवल ट्रंप ही नहीं विश्व के कई दूसरे बड़े नेता भी नमस्ते करते हुए नजर आ चुके हैं
  • डोनाल्ड ट्रंप और आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने एक साथ नमस्ते किया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर की मुलाकात के दौरान ट्रम्प ने से हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते कहा । चूँकि पश्चिमी देशों में हाथ मिलाकर अभिवादन किया जाता है परन्तु बताया जा रहा है कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए वहां के लोगों ने अब हाथ मिलाना बंद कर दिया है । ये तो सब जानते है कि भारतीय संस्कृति में नमस्ते कहकर अभिवादन किया जाता हैं और कोरोना के संक्रमण के डर से आज दुनियाभर में नमस्ते सबसे लोकप्रिय बन गया है ।
ट्रंप के ऐसा करने पर जब मीडिया ने उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने पिछले महीने की अपनी भारत यात्रा को याद दिलाते हुए और कहा कि जब वो इंडिया से वापस आये है उन्होंने किसी से भी हाथ नहीं मिलाये । उन्होंने कहा कि नमस्ते करना बहुत आसान होता है | आप भी नमस्ते करना बहुत पसंद करेंगे  भारत के लोग इस मामले में काफी आगे हैं । आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप और आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने एक साथ नमस्ते किया ।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल