सेफ हैंड्स चैलेंज में फेल एकता कपूर हुयी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

एकता कपूर ने इस चैलेंज को लेना स्वीकार किया है
स्मृति ईरानी ने एकता कपूर को सेफ हैंड्स चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया था
विश्व स्वास्थ संगठन ने कोरोना वायरस के चलते सेफ हैंड्स चैलेंज की शुरुआत की है जिसके चलते दीपिका, अनुष्का के अलावा कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी कर चुके हैं। एकता कपूर ने इस चैलेंज को लेना स्वीकार किया है परन्तु एकता को कई सारे ब्रेसलेट और अंगूठियां पहनकर हाथ धोते देख लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।

आपको बता दे कि स्मृति ईरानी ने एकता कपूर को सेफ हैंड्स चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया था। जिसके बाद एकता ने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस चैलेंज को करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने  कैप्शन में लिखा कि वो सेफ हैंड्स चैलेंज अपनाती हूं, रिंग्स और ब्रेसलेट से भरे हाथों को धोने में मुझे 1 मिनट से ज्यादा टाइम और सेनेटाइटर की ज्यादा लेयर लगी है और मेरे बालों पर ध्यान ना दें, ये मेरा क्वारेंटाइन लुक है । Ekta Kapoor


20 सेकेंड के इस चैलेंज को करने के लिए एकता ने एक मिनट से ज्यादा समय लिया , जिसके बाद लोगों ने उन्हें जूलरी उतार कर हाथ धोने की सलाह तक दे डाली । जबकि कुछ का कहना है कि उनकी जूलरी में भी माइक्रो जर्म्स हो सकते हैं।

आपको बता दे कि अब एकता ने मौनी रॉय, दिव्यांका त्रिपाठी, रिया कपूर और अनीता हसनंदानी को नॉमिनेट किया है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल