टिम्बकटू का राजा था इतिहास का सबसे अमीर आदमी

  • मूसा के राज में एक साल में लगभग 1000 किलो सोने के उत्पादन होता था
  • वर्तमान समय में टिम्बकटू अफ़्रीकी देश माली का एक शहर है
  • मनसा मूसा का असली नाम मूसा किटा प्रथम था
  • जिंगारेबेर मस्जिद का निर्माण भी इसी काल ने हुआ था
यदि कोई आपसे पूछे कि इतिहास में सबसे अमीर आदमी कौन है तो आप शायद किसी मुग़ल बादशाह या टाटा-बिरला जैसे किसी उद्योगपति का नाम लोगे । मगर आपको जानकार हैरानी होगी कि एक आदमी इतना अमीर था कि उसकी संपत्ति का अंदाज़ा लगाना भी बेहद मुश्किल था । हम जिसकी बात कर रहे है वो है टिम्बकटू का राजा मनसा मूसा प्रथम ।
वर्तमान समय में टिम्बकटू अफ़्रीकी देश माली का एक शहर है । मूसा ने माली पर उस समय राज किया जब वहां सोने का अपार भण्डार थे  । अनुमान है कि मूसा के राज में एक साल में लगभग 1000 किलो सोने के उत्पादन होता था । मनसा मूसा का असली नाम मूसा किटा प्रथम था परन्तु बादशाह बनने के बाद उसे मनसा के नाम से पुकारा जाने लगा क्योंकि मनसा का मतलब बादशाह होता है । मूसा की सल्तनत इतनी बड़ी थी कि उसका अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता । मूसा ने 25 साल तक शासन किया ।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल