jyotiraditya scindia quits congress set to join bjp
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल
नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले काफी समय से भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का समय सही नहीं चल रहा है, ऐसे में मध्यप्रदेश से आयी खबर ने मानो कांग्रेस के हर सदस्य की नींद उड़ा दी हो । जी हां, चली आ रही सियासी अटकलों के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे सबको चौका दिया है । पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को उन्होंने एक पत्र भेजा जिसमे लिखा था कि 18 वर्षों से कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य रहने के बाद अब शायद वो समय आ जब उन्हें अपनी राह बदलनी होगी । उन्होंने लिखा कि हमेशा से ही उनका मकसद अपने राज्य और देश के लोगों की सेवा करना रहा है, जो कि वो इस पार्टी में रहकर यह करने में अक्षम है।
जहाँ चारो तरह होली का शुरुर चढ़ा हुआ था वहीँ 9 मार्च का दिन कांग्रेस के लिए बेहद ही नाग्वार गुज़रा । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफ सौंपने के बाद माना जा रहा है कि सिंधिया भी बीजेपी की तरफ जाने का मन बना चुके है और इसमें मात्र औपचारिकता भर बाकी रह गयी है। बहरहाल कांग्रेस ने भी ज्योतिरादित्य को जवाब देते हुए उन्हें पार्टी से बेदखल कर दिया है।
https://www.khulasaa.in/national/jyotiraditya-scindia-quits-congress-set-to-join-bjp/

Comments
Post a Comment