attempts-to-fight-the-corona-virus-have-resulted-in-curfew-like-conditions-in-many-us-states

कोरोना वायरस से लड़ने के प्रयासों के चलते कई अमेरिकी राज्यों में कर्फ्यू जैसे बने हालात

  • वैश्विक महामारी के चलते अमेरिकी अर्थव्यवस्था संभवत: मंदी की ओर बढ़ सकती है
  • इस दिशा में बहुत अच्छे से काम करें तो उम्मीद है कि जुलाई या अगस्त तक हमें इससे छुटकारा मिल जाएगा
न्यूयॉर्क, 19 मार्च (एजेंसी)। कोरोना वायरस के घातक परिणामों को देखते हुए अमेरिका ने इस वैश्विक महामारी को रोकने हेतु अपने प्रयासों को तेज कर दिया है | इतना ही नहीं नागरिकों की आवाजाही तक को प्रतिबंधित करना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगाह किया है कि इस संकट का सामना गर्मियों के मौसम तक करना पड़ सकता है। Corona Virus
सूत्रों के अनुसार न्यू जर्सी स्टेट और सैन फ्रांसिस्को ने कर्फ्यू की घोषणा की है वहीं ट्रंप ने अमेरिकियों से कहीं भी 10 से अधिक संख्या में एकत्र नहीं होने की अपील की है। वैश्विक महामारी के चलते अमेरिकी अर्थव्यवस्था संभवत: मंदी की ओर बढ़ सकती है जहां 1987 के बाद से पहली बार वॉल स्ट्रीट के शेयर करीब 13 प्रतिशत गिरकर सबसे निचले स्तर पर बंद हुए।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल