Ajay Devgan gave a statement for those who attacked the doctor

Ajay Devgan gave a statement for those who attacked the doctor

  • डॉक्टरों पर हमला करने वालों की अजय देवगन ने की निंदा
  • इस साल उनकी फिल्म तान्हा जी रिलीज हुयी थी
मुंबई, 13 अप्रैल (एजेंसी)। 2020 की शुरुवात में तान्हा जी से बॉलीवुड को पहली सफलता दिलाने वाले अभिनेता अजय देवगन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपने गुस्से को जगजाहिर किया है । अजय ने कहा है कि देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है और ऐसे वक्त में स्वास्थ्यकर्मियों पर हमलों की खबरों से वह निराश हैं।
DISGUSTED & ANGRY to read reports of “educated” persons attacking doctors in their neighbourhood on baseless assumptions. Such insensitive people are the worst criminals😡
7,958 people are talking about this

ताण्हाजी: द अनसंग वारियर’ के अभिनेता देवगन का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब उनसे पहले बॉलीवुड के कई कलाकार देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 से लोगों को बचाने में लगे चिकित्सकों तथा अग्रिम मोर्चों पर तैनात कर्मियों पर पथराव, उनके साथ मारपीट करने की घटनाओं की निंदा कर चुके हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऐसी रिपोर्ट पढ़कर निराश और क्रोधित हूं कि पढ़े लिखे लोग निराधार अनुमान लगा कर अपने पड़ोस में रहने वाले चिकित्सकों पर हमले कर रहे हैं। ऐसे असंवेदनशील लोग सबसे बुरे अपराधी हैं। सुरक्षित रहिए, घरों में रहिए। इससे पहले ऋषि कपूर, जावेद अख्तर, हेमामालिनी, परेश रावल जैसे कलाकार चिकित्सकों पर हमलों की निंदा कर चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips