neha-kakkar-shared-a-video-for-her-followers-about-korona

कोरोना वायरस : नेहा कक्कड़ ने अपने फॉलोवर्स के लिए वीडियो किया शेयर, हुआ वायरल

  • नेहा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए लोगों से घर में रहने की अपील कर रही हैं।
  • रविवार की शाम को पांच बजे जो कोरोना की रोकथाम में लगे हुए हैं उनके लिए ताली बजाएं
मुंबई, 23 मार्च (एजेंसी)। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में दूसरे के प्रति प्रवाह का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते सभी सरकारें आम लोगों से सोशल डिस्टेंस मेंटेंन करने को और खुद को सेफ रखने की बात कर रही है । ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी अपने फॉलोवर्स से सेफ रहने की बात कर रहे है टो दूसरी तरफ कनिका कपूर जैसी सेलिब्रिटी की गलती का खामियाजा भी कई लोगों को भुगतना पड़ रहा है । देश के विभिन्न हिस्सों से कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नये मामले सामने आये है जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या 250 पहुंच गई है। Neha Kakkar
बॉलीवुड सेलिब्रिटी अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण अपने फॉलोवर्स को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए कई वीडियो शेयर कर चुके हैं।  इस लिस्ट में अब बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ का नाम भी जुड़ गया है। नेहा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए लोगों से घर में रहने की अपील कर रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips