Movie Is Love Enough SIR की रिलीज को कोरोना वायरस के चलते टाल दिया गया

Movie Is Love Enough SIR की रिलीज को कोरोना वायरस के चलते टाल दिया गया

  • में रोहना गेरा की  फिल्म इज लव इनफ? सर की रिलीज को कोरोना वायरस के चलते टाल दिया गया है
  • पहले यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी
  • ये फैसला 31 मार्च तक राजधानी के सभी सिनेमाघरों को बंद रखने की आधिकारिक घोषणा के बाद लिया है
मुंबई, 14 मार्च  (एजेंसी)। कोरोना वायरस के कहर से आज दुनिया भर के सहमे दिखाई दे रहे है, जिसका असर अब फिल्म जगत पर भी देखने को मिल रहा है । हाल ही में रोहना गेरा की  फिल्म इज लव इनफ? सर की रिलीज को कोरोना वायरस के चलते टाल दिया गया है।  पहले यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी।
फिल्म के निर्माताओं ने इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य की बात और स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह को ध्यान में रखते हुए हमने फिल्म की रिलीज को स्थगित करने का फैसला लिया है। देश के दर्शकों के साथ अपनी फिल्म को साझा करने का इंतजार उन्हें है और वो जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी नई तारीख का ऐलान करेंगे। इस बीच, हम सभी से सुरक्षित रहने और स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों को बरतने का आग्रह करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips