Coronavirus trains interstate bus service suspended to 31st march read 10 points

Corona Virus Update: कोराना के खौफ से 31 मार्च तक ट्रेन बस मेट्रो रद्द, पटना में एक की मौत

  • 22 मार्च से 31 मार्च तक यात्री सेवाएं बंद
  • राजस्थान में शनिवार को किया गया लॉकडॉउन
  • कर्नाटक में पाए 20 लोग हुए संक्रमित
नई दिल्ली, 22 मार्च (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने से रविवार को मृतकों की संख्या पांच हो गई। रेलवे ने इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 22 मार्च की मध्य रात्रि से 31 मार्च की मध्यरात्रि तक यात्री सेवाओं को बंद करने की रविवार को घोषणा की।
पटना स्थित एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की रविवार को कोविड-19 के कारण मौत हो गई। इस व्यक्ति का कतर की यात्रा करने का इतिहास है। अस्पताल के अधीक्षक सी एम सिंह ने बताया कि मुंगेर जिले के निवासी 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गुर्दे की बीमारी के कारण शुक्रवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक इस व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस से होने की पुष्टि नहीं की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में दूसरे मरीज की मौत की पुष्टि की।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips