coronavirus-does-not-spread-through-chicken-mutton-seafood

कोरोना वायरस : मांसाहारी है तो मांस से परहेज करने के बजाय मांस अच्छी तरह पका कर खाए

  • सोशल मीडिया पर भी नॉन-वेज खाना खाने से कोरोना तेजी से फैल रहा जैसी अफवाह ने पैर पसार रखे है
  • स्टॉप ईटिंग मीट और नो मीट नो कोरोनोवायरस जैसे हैशटैग ने खूब जोर पकड़ा हुआ है
  • अकेले पोल्ट्री उद्योग को रोजाना 15 से 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है
  • मांसाहारियों को कोरोनो वायरस फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराना बिलकुल गलत है
नई दिल्ली, 14 मार्च। दुनिया के साठ से अधिक देशों में दस्तक दे चुके कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इससे फैलने वाली बिमारी को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है। भारत में भी कोरोनो वायरस के तीस से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिसके परिणामस्वरूप पूरे देश में डर का माहौल बना हुआ है। वहीँ कल यानी कि 13 मार्च 2020 को उत्तराखंड के देहरादून में भी इस बीमारी से पहली  मौत हो चुकी है ।
भारतीय सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोरोना वायरस से बचाव के लिए उचित कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। तो सोशल मीडिया पर भी नॉन-वेज खाना खाने से कोरोना तेजी से फैल रहा जैसी अफवाह ने पैर पसार रखे है ।जी हां, कई सोशल मीडिया साइट्स के अनुसार मीट खाने से कोरोना वायरस होता है, इस बात का जमकर प्रसार किया जा रहा है, जिसके तहत स्टॉप ईटिंग मीट और नो मीट नो कोरोनोवायरस जैसे हैशटैग ने खूब जोर पकड़ा हुआ है । जिसके बाद से इस वायरस का खौफ और बढ़ गया है, खासकर उन लोगों के बीच जो मांस खाते है । परन्तु सवाल है क्या सच में नॉनवेज खाने से कोरोना वायरस फैल रहा है ?

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल