boxer-mary-kom-caught-in-trouble-breaking-quarantine-protocol

  • मैरी कॉम 13 मार्च को ही भारत लौटी थीं
  • 14 दिन क्वॉरनटाइन में बिताने के बजाय  18 मार्च को राष्ट्रपति भवन में ब्रैकफस्ट कार्यक्रम में शामिल
नई दिल्ली, 23 मार्च (एजेंसी)। दिग्गज बॉक्सर और राज्य सभा सांसद एमसी मैरी कॉम को मुश्किलों का सामना कर पड़ सकता है । जी हां, मैरी कॉम ने नोवेल कोरोना वायरस पर आइसोलेशन का प्रोटोकॉल तोड़ खुद के लिए मुसीबतों को न्यौता दे दिया हो । इतना ही नहीं सेहत सुरक्षा से सम्बंधित इस प्रोटोकॉल को तोड़कर मैरी कॉम सीधे राष्ट्रपति भवन में पहुंचीं। दरअसल मैरी कॉम जॉर्डन में हाल ही में आयोजित एशिया-ओसियाना ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स में खेलकर स्वदेश लौटी थीं और उन्होंने 14 दिन क्वॉरनटाइन में बिताने के बजाय  18 मार्च को राष्ट्रपति भवन में ब्रैकफस्ट कार्यक्रम में शामिल होने पहुँच गयी । आपको बता दे कि मैरी कॉम 13 मार्च को ही भारत लौटी थीं और इस लिहाज से 27 मार्च से पहले उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों या आम लोगों के बीच नहीं जाना था। mary kom
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस दिन उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाले सांसदों को नाश्ते का न्योता दिया था। इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर की बॉक्सर मैरी कॉम भी थीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा जारी इस कार्यक्रम की तस्वीरों में मैरी कॉम को साफ देखा जा सकता है।  आपको बता दे कि  इसी कार्यक्रम में बीजेपी के सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे, जो इससे पहले कोरोना वायरस पीड़ित सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में भी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips