सरकार से राहत पैकेज मिलने की उम्मीद बढ़ने का शेयर बाजारों पर असर, चार दिन से जारी गिरावट थमी

  • वैश्विक बाजारों को राहत मिली है व  केंद्र सरकार से राहत पैकेज की उम्मीदें बढ़ने के चलते घरेलू बाजारों को बल मिला है
  • घरेलू शेयर बाजार में पिछले चार दिन से जारी गिरावट में कमी देखने को मिली है, जिसके बाद सेंसेक्स में 1,627 अंक की तेजी दर्ज की गयी है
मुंबई, 21 मार्च (एजेंसी)। सरकार से राहत पैकेज मिलने की उम्मीद के बढ़ते व सकारात्मक वैश्विक संकेतों के आधार पर घरेलू शेयर बाजार में पिछले चार दिन से जारी गिरावट में कमी देखने को मिली है, जिसके बाद सेंसेक्स में 1,627 अंक की तेजी दर्ज की गयी है । कोरोना वायरस से फैली महामारी के कारण अर्थव्यवस्था के समक्ष आसन्न संकट से जूझने के लिये दुनिया भर की सरकारें राहत उपायों की घोषणा कर रही हैं जिसके चलते  वैश्विक बाजारों को राहत मिली है व  केंद्र सरकार से राहत पैकेज की उम्मीदें बढ़ने के चलते घरेलू बाजारों को बल मिला है। सूत्रों की माने तो कोरोना वायरस संक्रमण से हो रहे आर्थिक नुकसान को कम करने के लिये वित्तीय कार्यबल गठित करने की प्रधानमंत्री  मोदी की घोषणा के बाद राहत पैकेज को लेकर उम्मीदें बढ़ने लगी है जिसके कारण घरेलू बाजार में धारणा को बल मिला है।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips