Tom Hanks appears again on screen after winning the battle with COVID 19
- कोविड 19 संक्रमण से मुक्ति के बाद छोटे परदे पर नज़र आये टॉम
- विदेशों में ही नहीं भारत में भी टॉम के फैन्स की कमी नहीं
लॉस एंजेलिस, 13 अप्रैल (एजेंसी)। ज्ञात हो कि हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स मार्च में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे, जिसके चलते वो तक़रीबन महीने भर तक हॉस्पिटल में भी रहे है और वहां से स्वस्थ होकर उन्होंने घर वापसी की थी । सूत्रों के अनुसार उन्होंने ठीक होने के बाद फिर से छोटे पर्दे पर वापसी करते हुए सैटरडे नाइट लाइव एट होम के पहले एपिसोड की मेजबानी की । उन्होंने बताया कि उनके और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य में बहुत सुधार है। फारेस्ट गम्प, दा विन्ची कोड, अपोलो 13 और कैच मी इफ यू कैन जैसी ऑफ बीट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले टॉम के प्रशंसक भारत में भी बहुत है ।
'Saturday Night Live' aired its experimental "Saturday Night Live At Home" special, with Tom Hanks giving an opening monologue from his kitchen thr.cm/WV0xiLH
186 people are talking about this
हैंक्स ने शो के शुरुआत में टाइगर किंग का संदर्भ दिया और अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर में कैमरे का सामना किया। उन्होंने कहा कि आप सभी को हेलो। हैंक्स आगे कह रहे हैं कि यह मैं हूं आप सभी का बुढ़ा पाल। डरो नहीं, मैंने सिर के बार एक फिल्म के लिए हटाए थे। मेरे बाल बहुत धीरे-धीरे आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में जिस फिल्म के बारे में कहा वह फिल्म बाज लुहरमैन की थी। हैंक्स कह रहे हैं कि हेलो, यहां आकर अच्छा लग रहा है, हालांकि यहां रहने में भी अजीब लग रहा है। घर से ही सैटरडे नाइट लाइव की मेजबानी कर रहा हूं। फनी बनने का और कुछ नया कोशिश करने का यह बड़ा अजीब वक्त है।


Comments
Post a Comment