There should be no movement in the borders of Pakistan and Bangladesh
पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़ी देश की सीमाओं में आवागमन पर सख्ती
इस बात की जानकारी मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने दी
देश में 37,978 राहत शिविर या आश्रय गृह कार्यरत है
गृहमंत्रालय ने पत्र लिखते हुए लॉकडाउन का पालन करने के आदेश दिए
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (एजेंसी)। हाल ही में भारत-पाक बॉर्डर पर हुए हमले के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल को निर्देश देते हुए कहा है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़ी देश की सीमाओं पर निगरानी बढ़ाए, विशेषकर जहां कटीली बाड़ नहीं हैं । इतना ही नहीं शाह ने कहा कि इस बात को भी सुनिश्चित करे कि वहां से किसी प्रकार का कोई आवागमन ना हो। मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने इस बारे में कहा कि मंत्री ने बृहस्पतिवार को दोनों सीमाओं पर सुरक्षा की समीक्षा की और बीएसएफ को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि इन सीमाओं से किसी प्रकार का आवागमन ना हो।
MHA asks BSF to suspend passes given to farmers to tend to crops along Bangladesh border. BSF in a fix as West Bengal govt yet to issue guidelines,only 42% border in S.Bengal is fenced. BSF asked to "not allow a single Bangladeshi" to enter India #covid19thehindu.com/news/national/…
23 people are talking about this
देश में 37,978 राहत शिविर या आश्रय गृह कार्यरत है
श्रीवास्तव कोरोना वायरस के मद्देनजर 25 मार्च से लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी प्रेस को दे रही थीं। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री ने बलों को निर्देश दिया है कि वे सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों को कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में जागरुक करें और इससे बचाव के उपाए बताएं।
उन्होंने बताया कि मंत्री ने बीएसएफ से कहा है कि वह जिला प्रशासनों के साथ मिलकर सुनिश्चित करे कि कोई गलती से भी सीमाओं पर लगी बाड़ को पार ना करे। श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों द्वारा मंत्रालय को मुहैया कराए गए आंकड़ों के अनुसार, देश भर में कुल 37,978 राहत शिविर या आश्रय गृह चलाए जा रहे हैं जहां 14.3 लाख कामगारों और प्रवासियों ने शरण ली है।
गृहमंत्रालय ने पत्र लिखते हुए लॉकडाउन का पालन करने के आदेश दिए
उन्होंने कहा कि कुल 26,225 रसोई चल रही है जिनकी मदद से एक करोड़ से ज्यादा लोगों को भोजन कराया जा रहा है। श्रीवास्तव ने कहा कि यह भी जानकारी मिली है कि 16.5 लाख कामगारों को उनके नियोक्ता ही आश्रय तथा भोजन मुहैया करा रहे हैं। देश में लागू लॉकडाउन के संबंध में बात करते हुए श्रीवास्तव ने बताया कि देश में लॉकडाउन प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है और शहरी स्थानीय निकायों ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अपने प्रयास सघन कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि गृहमंत्रालय ने फिर से राज्य सरकारों को पत्र लिखकर लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने को कहा है।


Comments
Post a Comment