Six members of a Bareilly family were found coronavirus positive


Coronavirus : बरेली के एक परिवार के छ: सदस्य पॉजिटिव पाए गए



बरेली के एक परिवार के छ: सदस्य पॉजिटिव मिलने का मामला
इससे पहले इसी परिवार के एक युवक में कोरोना संक्रमण मिला था
बरेली शहर के सुभाष नगर क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया
बरेली, 1 अप्रैल (एजेंसी)। अब बरेली, उत्तर प्रदेश के एक परिवार के छ: सदस्य पॉजिटिव मिलने का मामला सामने आया है । नोएडा की सीजफायर फैक्ट्री में काम करने वाले युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जब उसके परिवार के  अन्य पांच लोगों का टेस्ट किया गया तो वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बरेली शहर के सुभाष नगर क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है। पीड़ित परिवार के घर से एक किलोमीटर दायरे के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। पांच किलोमीटर के दायरे में बफर जोन बनाया है। एक किलोमीटर क्षेत्र में आने वाले सभी घरों में रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग ने शुरू करवा दी है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल