Shaza Morani's second Kovid-19 test negative
- साजा मोरानी की दूसरी टेस्ट रिपोर्ट आयी नेगेटिव
- पहली टेस्ट रिपोर्ट के बाद से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थी
- बहन और पिता अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती है
मुंबई, 12 अप्रैल (एजेंसी)। बॉलीवुड निर्माता करीम मोरानी की बेटी शाजा मोरानी का दूसरा कोविड‑19 टेस्ट निगेटिव आया है, चूँकि उनका टेस्ट नेगेटिव आया है, अत: उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी । कुछ समय पूर्व पूरा मोरानी परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया था , जिसके बाद मोरानी और उनकी बेटी मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हो गया था, जबकि दूसरी बेटी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती है । इस परिवार में सबसे पहले शाजा ही संक्रमित पायी गयी थी, उसके बाद पिता करीम मोरानी और जोया का भी संक्रमित पायी गयी थी । आपको बता दे कि शाजा मोरानी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुकी है ।
शाजा मोरानी श्रीलंका से आई थी जिसके बाद उनका टेस्ट हुआ था और कोरोना पॉजिटिव आया था। बाॅलीवुड में शाजा मोरानी से पहले सिंगर कनिका कपूर को कोराेना हुआ था। हालांकि अब वह पूरी तरह ठीक है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 6500 से भी ज्यादा हो गई है, जबकि 270 से ज्यादा लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।
Comments
Post a Comment