Order to send suspended DSP of Jammu and Kashmir to judicial custody

Order to send suspended DSP of Jammu and Kashmir to judicial custody

  • विंदर सिंह पर हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को एक वाहन में ले जाने का मामला
  • 30 दिन की पुलिस हिरासत में रखा गया था
  • विशेष न्यायाधीश ने सिंह को छह मई तक के लिये न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर के निलंबित पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह को दिल्ली की एक अदालत ने एक महीने की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए है । दरअसल इस वर्ष की शुरुवात में  हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को एक वाहन में ले जाने के मामले में सिंह को श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन पर कार्यवाही करते हुए विशेष न्यायाधीश अजय कुमार जैन ने सिंह को छह मई तक के लिये न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश पारित किये । इससे पहले उन्हे 30 दिनों की पुलिस हिरासत की अवधि में रखा गया था  ।
A Delhi court has sent to one-month judicial custody Jammu and Kashmir Police officer Davinder Singh, who was arrested while ferrying two Hizb-ul-Mujahideen terrorists in a vehicle

Read Here: https://bit.ly/2Xs0y73 
View image on Twitter
See Outlook Magazine's other Tweets

विशेष न्यायाधीश ने सिंह को छह मई तक के लिये न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए

दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिये सिंह को अदालत की अनुमति से अपनी हिरासत में रखा था। पुलिस ने अदालत से कहा कि आरोपी से और अधिक पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। अदालत ने मामले में तीन अन्य आरोपियों–जावेद इकबाल, सैयद नवीद मुश्ताक और इमरान शफी मीर– को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बचाव पक्ष के वकील प्रशांत प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने अदालत से अनुरोध किया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए क्योंकि यदि उन्हें छोड़ दिया गया तो वे भाग सकते हैं या जांच को नुकसान पहुंचा सकते हैं। डीएसपी सिंह को इस साल जनवरी में जम्मू कश्मीर पुलिस से निलंबित कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने सिंह को जम्मू कश्मीर स्थित हीरा नगर जेल से दिल्ली लाया था।

आईपीसी की धारा 120 बीके तहत मामला दर्ज


दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश रचने) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें कहा गया है कि जम्मू कश्मीर और पंजाब के युवाओं को आतंकी हरकतों को अंजाम देने के लिये प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्राथमिकी में डी कंपनी (माफिया) और छोटा शकील का भी जिक्र है। डी कंपनी भगोड़ा एवं अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहीम संचालित करता है। सिंह को इसी प्राथमिकी के तहत हिरासत में लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल