One woman injured in Pakistan shelling in Poonch
- पुंछ और कठुआ जिलों में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा आईबी के पास रात भर गोलीबारी
- इस गोलाबारी में बालाकोट सेक्टर में लांजौत गांव की एक महिला घायल
- पाकिस्तानी रेंजरों ने चौकियों और गांवों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार का इस्तेमाल
- पाकिस्तानी रेंजर्स और सीमा सुरक्षा बल के बीच रात भर होती रही भारी गोलीबारी
जम्मू, 13 अप्रैल (एजेंसी)। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा यानी कि एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा यानी कि आईबी के पास रात भर छोटे हथियारों से गोलीबारी की । सूत्रों की माने तो इस गोलबारी में एक 45 वर्षीय महिला घायल हो गई है। इस गोलाबारी में घायल महिला का नाम सलीमा बीवी बताया जा रहा है जो कि पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में लांजौत गांव की निवासी है । उनके घायल होने का कारण घर के पास मोर्टार का एक गोला फटने को बताया जा रहा है ।
#BREAKING: Ceasefire violation by Pakistan in Balakote & Mendhar Sectors in Poonch, Jammu & Kashmir. Today at about 10:30pm, Pak initiated unprovoked ceasefire violation by firing small arms & intense shelling with Mortars at LoC in Poonch. Indian Army is retaliating befittingly.
376 people are talking about this
पाकिस्तानी रेंजर्स और सीमा सुरक्षा बल के बीच रात भर होती रही भारी गोलीबारी
अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने बताया कि भारी गोलाबारी के बीच सेना, पुलिस कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों के एक संयुक्त दल ने महिला को बचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। बालाकोट के साथ मेंढर में शनिवार रात कई घंटों तक पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया जिससे सेना को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हीरानगर सेक्टर में रात भर पाकिस्तानी रेंजर्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीच भारी गोलीबारी हुई।

Comments
Post a Comment