Nowadays Hrithik Roshan is learning to play the piano

Nowadays Hrithik Roshan is learning to play the piano

कोरोना वायरस की कड़ी को तोड़ने के उद्देश्य से देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन की स्थिति बनी हुयी है, जिसके चलते सभी अपने अपने घरों में कैद है और किसी न किसी तरह से टाइम स्पेंड कर रहे है । ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन आज कल पियानो बजाना सीख रहे हैं।

ऋतिक ने सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि वेदांतु (और घर में मेरे छोटे से पियानोवादक) के 21 दिन लर्निग चैलेंज से प्रेरित हुआ। इसलिए मैं अभी मिशन पियानो पर हूं। वैसे यह मस्तिष्क के दोनों हिस्सों को सक्रिय करने का भी एक बढ़िया तरीका है। वेदांतु द्वारा सीखने और विकास करने की एक अनूठी पहल।
अगर आप वीडियो देखेंगे टो पाएंगे कि ऋतिक अपनी पत्नी सुजैन को फोटो बॉम्ब कहकर बुलाते हैं, जिसका मतलब होता है वह इंसान जो किसी तस्वीर को बिगाड़ने का काम करता है। चूँकि इस वीडियो में सुजैन की एक झलक देखने को मिलती है और इसीलिए ऋतिक उन्हें ऐसा कहते हैं। हाल ही में रिलीज फिल्म वॉर ऋतिक उनकी कामयाब फिल्म थी 

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल