News of crude oil breakdown due to postponement of OPEC meeting

News of crude oil breakdown due to postponement of OPEC meeting


  • सउदी अरब अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक है
  • ब्रेंट क्रूड का भाव 30.68 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा
  • पिछले हफ्ते 36.29 डॉलर प्रति बैरल पर था तेल
मुंबई, 06 अप्रैल (एजेंसी)। पिछले सप्ताह तेल बाजार की हिस्सेदारी को लेकर छिड़े संग्राम में अमेरिकी मध्यस्थता से अंतर्राष्ट्ररीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में जबरदस्त तेजी आई थी। परन्तु अब तेल बाजार की हिस्सेदारी की प्रतिस्पर्धा के दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वी रूस और सउदी अरब के बीच इस बाबत संभावित बैठक के टल जाने से तेल की तेजी पर ब्रेक लग गया है । सउदी अरब तेल निर्यातक देशों का समूह ओपेक का प्रमुख सदस्य होने के साथ-साथ अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक है। वहीं, रूस दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक है।

ब्रेंट क्रूड का भाव 30.68 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा

बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के सबसे सक्रिय सौदे में पिछले सत्र के मुकाबले दो फीसदी जबकि अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट में तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार चल रहा था। एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट और एनर्जी रिसर्च मामलों के जानकार अनुज गुप्ता ने बताया कि तेल के उत्पादन में कटौती कर बाजार मे संतुलन बनाने के मकसद से सउदी और रूस के बीच होने वाली बैठक टलने के बाद बाजार में आपूर्ति आधिक्य की चिंता फिर बढ़ गई है जिससे तेल की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। अंतर्राष्ट्ररीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के जून डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 2.02 फीसदी की कमजोरी केक साथ 33.42 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था जबकि कारोबार दौरान ब्रेंट क्रूड का भाव 30.68 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल