More than two thousand new cases of corona infection in Italy
24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से 837 लोगों की मौत
संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 हजार को पार कर 12,428 हो गयी
संक्रमित लोगों की संख्या 105,792 हो गयी है
रोम, 01 अप्रैल (एजेंसी)। वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना वायरस (Coronavirus) से बुरी तरह प्रभावित इटली में संक्रमण के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है, जिसके चलते संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 हजार को पार कर 12,428 हो गयी है, वहीँ संक्रमित लोगों की संख्या 105,792 हो गयी है। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से 837 लोगों की मौत हुई है।
ITALY. Although situation Italy’s northern region more severe, Angelo Borelli chief civil protection authority, warned today that south of country was “still at risk”. The southern region with highest number cases Lazio (3,095 as of Tuesday), followed by Campania, Puglia & Sicily
See World. STOP coronavirus disease 2019 (COVID-19).'s other Tweets
इटली में हाल ही में कोरोना से संक्रमित 28,192 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें 4,023 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा 45,420 लोगों को उनके घरों में ही क्वारन्टीन कर रखा गया है। श्री बोरेली के मुताबिक मंगलवार को इटली में कोरोना संक्रमण के दो हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं जिससे अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 105,792 हो गयी है।
Coronavirus (Covid-19) Live Map, Total number of deaths and up to date case and recovery numbers #nCoV19 #coronavirusturkey #Italy #CoronavirusPandemic #vaka7402 #EvdeKal #StayHome #Italycovid19 #Turkey #ChinaVirus #Europe #CoronaUpdate #Coronavirustruthkadirozturkk.blogspot.com/2020/03/corona…
See @1996kadrrozturk's other Tweets
इन संक्रमितों में वे लोग भी शामिल हैं जिनकी इस महामारी से मौत हो चुकी है या जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इटली में अब तक कोरोना के 15,729 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। गौरतलब है कि इटली में 21 फरवरी को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। इटली का लोम्बार्डी प्रांत इस महामारी से सर्वाधिक गंभीर रूप से प्रभावित है।


Comments
Post a Comment