Man arrested in Ankit murder case, arrest made from UP

अंकित हत्याकांड मामले में एक शख्स की गिरफ़्तारी, यूपी से की गयी दबिश


  • पूछताछ के बाद फिरोज, जावेद, गुलफाम, शोएब और अनस को गिरफ्तार किया गया

  • सलमान ने अपने कुछ अन्य साथियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एजेंसी)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या का मामला अब तक पूरी तरह से सुलझा नहीं है, हालाँकि क्राइम ब्रांच टीम इस मामले में लगातार छानबीन कर रही है।अंकित शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने यूपी के संभल से नाजिम नामक एक शख्स को हिरासत में लिया है। सूत्रों की माने तो पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने ही नाजिम के नाम का खुलासा किया था। north east delhi

सलमान ने अपने कुछ अन्य साथियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी

सूत्रों के अनुसार चांद बाग इलाके में बीते 25 फरवरी को हुए दंगों के दौरान आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद उसके शव को नाले में फेंक दिया गया था। इस बाबत हत्या का मामला दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन क्राइम ब्रांच की एसआईटी को सौंपी गई थी। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में सलमान सहित तीन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश चल रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी सलमान ने अपने कुछ अन्य साथियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। इसकी मदद से पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। हाल ही में क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि हत्या में शामिल नाजिम संभल में छिपा हुआ है।

पूछताछ के बाद फिरोज, जावेद, गुलफाम, शोएब और अनस को गिरफ्तार किया गया

इस जानकारी पर क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां छापा मारकर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि वह उसकी भूमिका को लेकर छानबीन कर रहे हैं। अगर हत्या में उसकी भूमिका पाई गई तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अंकित हत्याकांड की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की एसआईटी अब तक इस हत्या के मामले में छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार की जा चुकी है। पुलिस ने सबसे पहले सलमान को गिरफ्तार किया था। उससे हुई पूछताछ के बाद फिरोज, जावेद, गुलफाम, शोएब और अनस को गिरफ्तार किया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल