Majnu ka tilla gurudwara also comes in the grip of infection

COVID-19 : मजनू का टीला गुरूद्वारा भी आया संक्रमण की चपेट में, 300 लोगों पर मंडरा रहा है खतरा


  • सबसे पहले मनजिंदर सिंह सिरसा को संगत से माफी मांगनी चाहिए

  • गुरुद्वारे में रुके हुए लोग मजबूर हैं और कहीं बाहर नहीं जा सकते

  • इकट्ठा होने पर करीबन 300 लोगों पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एजेंसी)। आये दिन दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए नए मामले देखने को मिल रहे है ऐसे में मजनू का टीला गुरुद्वारे में जगह जगह से आये लागों के इकट्ठा होने पर करीबन 300 लोगों पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। खबरों की माने तो इनमें से कई लोगों में खांसी और बुखार की शिकायत पायी गयी है। Majnu ka tilla gurudwara

गुरुद्वारे में रुके हुए लोग मजबूर हैं और कहीं बाहर नहीं जा सकते

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इसे लेकर दिल्ली सरकार और पंजाब सरकार से लोगों की जांच करा इन्हें बाहर निकलने की मांग की गई है। मंगलवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह लोग अलग-अलग इलाकों से आकर गुरुद्वारे में रुके थे। पंजाब सरकार को कई बार ट्वीट करने के बाद भी मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया। यहां अगर किसी एक व्यक्ति को भी संक्रमण होता है तो इससे यह संक्रमण अन्य कई लोगों को फैल जाएगा। लिहाजा, इन पर ध्यान देना जरूरी है। सिरसा ने कहा कि वह दिल्ली और पंजाब, दोनों ही सरकारों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी तरह इन लोगों की जांच करा कर इन्हें यहां से बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे में रुके हुए लोग मजबूर हैं और कहीं बाहर नहीं जा सकते।

सबसे पहले मनजिंदर सिंह सिरसा को संगत से माफी मांगनी चाहिए

सरकार का फर्ज बनता है कि इन सभी लोगों की मदद की जाए। उधर जागो पार्टी के महासचिव परमिंदर पाल सिंह ने कहा कि ये सब सिरसा की गलती है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मनजिंदर सिंह सिरसा को संगत से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि उन्होंने ही इन लोगों को घर भेजने के नाम पर यहां इकट्ठा किया था। वो इन्हें घर भेजने में कामयाब नहीं हो पाए। परमिंदर ने कहा कि निजामुद्दीन मामले के बाद अब सिरसा को डर है कि कहीं यहां भी ऐसा ही मामला ना हो जाए और पूरी बात उन पर ना आ जाए। डर से अब वो सरकारों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल