Madhuri Dixit shares cookies recipe with her fans

Madhuri Dixit shares cookies recipe with her fans

  • अपने पसदीदा कुकीज की रेसिपी सोशल मीडिया पर शेयर की
  • अपने सभी फैन्स को दी ईस्टर की बधाई
  • किसी प्रोफेशनल कुक की तरह रेसिपी को समझाया
मुंबई, 13 अप्रैल (एजेंसी)। बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने आज भी जवां दिलों में बसती है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनके फैन्स दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे है । माधुरी ने अपने इन्ही फैन्स के लिए ईस्टर के दिन  अपनी पसंदीदा कुकीज की रेसिपी सोशल मीडिया पर शेयर की। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ईस्टर की बधाई और इसके साथ ही उन्होंने अपने रसोईघर में बन रहे पसंदीदा कुकीज के बारे में भी अपने फैन्स को बताया । इन कुकीज की खासियत यह है कि  इनका स्वाद चॉकलेट और अदरख का मिश्रण जैसा है ।

उनका वीडियो कुकरी शो के एपिसोड से कम नहीं था, जिसमें शेफ सबसे पहले दर्शकों को खाना बनाने की विधि के बाद सामग्री से परिचित कराते हैं। इससे कुछ दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ एक मजेदार इंट्रैक्शन का आयोजन किया था। इस दौरान यूजर ने उनसे पूछा था कि इतनी बड़ी भीड़ के सामने एक दो तीन की शूटिंग के दौरान क्या आप घबरा गई थी, माधुरी मैम?  इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उसे घबराहट नहीं कह सकते, लेकिन वह अनुभव अलग और खास था।


Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल