Lockdown may increase in the country for 14 days
- लॉकडाउन को दो सप्ताह बढाया जाने का विचार
- मोदी ने कहा जान भी, जहान भी
- इससे पहले कहा था जान है तो जहान है
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (एजेंसी)। भारत में केंद्र सरकार ने कोविड-19 से जारी जंग के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा रखा है । 21 दिन के लॉकडाउन के चलते 14 अप्रैल को ये खत्म होना था परन्तु अब लॉकडाउन की अंतिम तारीख को दो सप्ताह के लिए बढ़ाया जा रहा है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इस बात पर विचार किया गया । मोदी ने इस बैठक में मुख्यमंत्रियों से कहा कि ध्यान अब जान भी, जहान भी पर होना चाहिए और भारत के उज्ज्वल भविष्य, समृद्धि एवं स्वस्थ भारत के लिए यह जरूरी है।
'देश के अधिकतर लोगों ने इस बात को समझा और घरों में रहकर अपना दायित्व भी निभाया, हमने देशवासियों की जिंदगी बचाने का प्रयास किया है अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है': प्रधानमंत्री @narendramodi #COVID19
'जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी,
दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा, तो कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई औऱ मजबूत होगी': प्रधानमंत्री @narendramodi #COVID19
66 people are talking about this
सरकार के मुख्य प्रवक्ता के एस धतवलिया ने ट्वीट किया कि भारत में कोरोना वायरस के मुद्दे पर वीडियो काॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अधिकतर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री से लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए और बढ़ाने का आग्रह किया। सरकार इस आग्रह पर विचार कर रही है। ऐसे संकेत हैं कि लॉकडाउन को आर्थिक गतिविधियों में कुछ छूट के साथ बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि वायरस से अप्रभावित इलाकों में कम पाबंदी सहित अन्य प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है। संवाद के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री वी एस येदियुरप्पा ने कहा कि 14 अप्रैल के बाद अगले दो हफ्ते का बंद अभी जारी पिछले तीन हफ्तों के बंद से अलग होगा। येदियुरप्पा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि लॉकडाउन का बढ़ना अपरिहार्य है, अगले 15 दिन के लिए इसे लागू करने के बारे में दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।
Had yet another fruitful interaction with all Chief Ministers, the third such one in the last few days. We continued the extensive deliberations relating to the COVID-19 situation in India. nm-4.com/npc9
17.5K people are talking about this
सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मास्क पहने हुए थे और उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि ध्यान जान भी, जहान भी पर होना चाहिए और भारत के उज्ज्वल भविष्य, समृद्धि एवं स्वस्थ भारत के लिए यह जरूरी है। मोदी ने कहा कि लॉकडाउन की घोषणा करते हुए मैंने कहा था जान है तो जहान है। देश के अधिकतर लोगों ने इसे समझा और घरों के भीतर रहने की जिम्मेदारी का पालन किया। और अब दोनों आयामों पर ध्यान देने की जरूरत है कि जान भी, जहान भी जो भारत के उज्ज्वल भविष्य, समृद्धि एवं स्वस्थ भारत के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक इन दोनों आयामों पर ध्यान देगा और सरकार के निर्देशों का पालन करेगा, तब इससे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हमें ताकत मिलेगी। प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को कम से कम एक पखवाड़े के लिए बढ़ाने का सुझाव दिया। कोविड-19 संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसकी अवधि 14 अप्रैल तक है।


Comments
Post a Comment