Kyrgyzstan Health Minister and Deputy Prime Minister sacked due to negligence

COVID-19 : लापरवाही के चलते किर्गिज़स्तान के स्वास्थ्य मंत्री और उप प्रधानमंत्री बर्खास्त



  • किर्गिज़स्तान में कोरोना वायरस के 111 मामले

  • लापरवाही का मामला आया सामने

बिश्केक, 02 अप्रैल (एजेंसी)। राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव ने स्वास्थ्य मंत्री कोस्मोस्बेक चोलपोंबेव और उप प्रधानमंत्री अल्तीनाई उमरबेकोवा को बर्खास्त करने की घोषणा की है। जी हां, किर्गिज़स्तान सरकार में कोरोना वायरस से निपटने में लापरवाही बरतने के चलते इन दोनों  वरिष्ठ सदस्यों को बर्खास्त कर दिया गया।
राष्ट्रपति ने कोविड-19 के खिलाफ देश की टास्क फोर्स का नेतृत्व करने में मदद करने वाले दोनों नेताओं की आलोचना करते हुए उनके काम को असंतोषजनक बताया था। जीनबेकोव ने कहा था कि उन्होंने बीमारी को फैलने दिया। किर्गिज़स्तान में कोरोना वायरस के 111 मामले सामने आए हैं, और अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल