Kriti became emotional after listening to sister Nupur's poem

Kriti Sanon became emotional after listening to sister Nupur's poem
  • सिंगल ट्रैक से करियर शुरू करने वाली नुपुर कृति की बहन है
  • वीडियो में नुपुर कविता सुना रही है जो उन्होंने खुद लिखी है
  • वीडियो को अब तक 24,604 बार  देखा जा चूका है
मुंबई, 10 अप्रैल (एजेंसी)। बॉलीवुड में सिंगल ट्रैक फ़िलहाल से कदम रखने वाली नुपुर सैनन कृति की बहन है, जो कि कलाकार के अलावा अच्छी सिंगर भी है । आज कल पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुयी है, जिसमे बॉलीवुड के कलाकार खाली समय में कुछ न कुछ कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है । ऐसे में कृति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमे उनकी बहन नुपुर घर में स्विंग चेयर पर बैठकर कविता सुना रही हैं। तो तुम इसलिए शीर्षक वाली इस कविता को लिखा भी नुपुर ने ही है, जिसे सुन कृति भावुक हो जाती है ।

पोस्ट के कैप्शन में कृति ने लिखा है कि हम आज की इस भागदौड़ भरी दुनिया में प्यार को लेकर अकसर सवाल उठाते हैं, जहां गहरी संवेदनाओं की बहुत कमी है, पेश है नुपूर सैनन द्वारा लिखी गई एक खूबसूरत कविता, यह मेरे दिल को छू गई है, उम्मीद करती हूं कि इससे आप भी भावुक होंगे! नुपूर तुम इतनी बड़ी कब हो गई? लोगों को नुपूर की यह कृति बेहद भा रही है।

एक यूजर ने लिखा है, अब नुपूर दी एक बहुत अच्छी सिंगर होने के साथ-साथ एक अच्छी पोएट भी बन गई हैं। एक ने लिखा, आप कब लिख रही हैं अगली पोएम। कृति द्वारा साझा किए गए इस वीडियो को अब तक 24,604 बार देखा जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल