I want Americans to be ready for the hard days to come - Donald Trump

I want Americans to be ready for the hard days to come - Donald Trump

  • आने वाले दो सप्ताह अमेरिका के लिए बेहद मुश्किल होंगे

  • अमेरिकी आने वाले मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहें


वाशिंगटन, 01 अप्रैल (एजेंसी)। कोरोना वायरस से चल रही जंग में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर लोगों को आगाह करते हुए कहा कि आने वाले दो सप्ताह अमेरिका के लिए बेहद मुश्किल होंगे। कोरोना वायरस के लिए बने कार्यबल के एक सदस्य डेबोरा ब्रिक्स ने कहा था कि अमेरिका में 30 अप्रैल तक सामाजिक दूरी बनाए रखने सहित कई उपाय किए जाने के बावजूद मृतक संख्या एक से दो लाख तक पहुंच सकती है। इस बयान का जवाब राष्ट्रपति ने अपनी स्पीच में दिया है 

यदि ब्रिक्स की बात करे तो उन्होंने था कि अगर कोई कदम नहीं उठाया गया तो डेढ़ से दो करोड़ लोगों तक की जान जा सकती है। ब्रिक्स की बात का जवाब देते हुए ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी आने वाले मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि हमें बेहद मुश्किल दो हफ्तों का सामना करना होगा और फिर उम्मीद करते हैं कि जैसा विशेषज्ञ कह रहे हैं हमें अंतत: उम्मीद की कोई रोशनी दिखेगी। लेकिन ये दो हफ्ते बहुत …बहुत दर्दनाक होने वाले हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल